Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven-day special camp by the National Service Scheme (NSS) unit of Government Senior Secondary School, Saranh, at Churdhar

Rampur Bushahar News: चूड़धार में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर 60 स्वयंसेवक करेंगे सेवा कार्य

Tue, 17 Nov 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
लगातार चौथे वर्ष लग रहा एनएसएस का शिविर, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का देंगे संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। समुद्र तल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरांह की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इसमें करीब 60 स्वयंसेवक भाग लेकर सेवा कार्य करेंगे। शिविर का संचालन प्रधानाचार्य प्रताप सिंह नेगी के मार्गदर्शन में होगा। शिविर के दौरान स्वयंसेवक चूड़धार यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर की सफाई करने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए नाटक, भाषण और अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं स्टेट मास्टर ट्रेनर ललित कुमार हिमटा, सूर्य प्रकाश ठाकुर सहित पांच शिक्षक शिविर में सेवाएं देंगे। शिविर में स्वामी वीरेंद्रांनंद और कमलानंद मुख्य वक्ता होंगे। 19 नवंबर को प्रधानाचार्य प्रताप सिंह नेगी, जबकि 20 नवंबर को चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी बीएम नानटा और राज्य पुरस्कार से सम्मानित राय सिंह रावत विशेष रूप से शामिल होंगे। देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को 27 रियासतों के आराध्य देवता बिजट महाराज अपनी वर्ष की अंतिम यात्रा पर चूड़धार पहुंचेंगे। स्थानीय परंपरा के अनुसार इसके बाद चूड़धार के कपाट आगामी छह महीनों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। मान्यता है कि इस दौरान शिरगुल महाराज बिजट महाराज के साथ सरांह पधारते हैं। एनएसएस इकाई सरांह लगातार चौथे वर्ष करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर इस विशेष शिविर का आयोजन कर रही है। दुर्गम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित यह शिविर युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। इस पहल के लिए कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार हिमटा को चूड़ेश्वर सेवा समिति की ओर से पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article