फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   World Environment Day, Sangla, Kinnaur, Awareness Rally

Rampur Bushahar News: सांगला में छात्रों ने सड़कों पर उतर कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 05 Jun 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day, Sangla, Kinnaur, Awareness Rally
सांगला में विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान। संवाद
छोल्तू में 200 पौधे रोपे और पर्यावरण बचाओ के नारों से गूंजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला/काजा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला के छात्रों ने स्कूल परिसर से सांगला बस अड्डा होकर बाजार में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाषण में साधना ने पहला, साक्षी ने दूसरा, स्लोगन में नियति ने पहला, साक्षी ने दूसरा, पेटिंग में स्मृति ने पहला, कामना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीजेएम किन्नौर जितेंद्र कुमार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताई। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंजू नेगी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत दिया। स्कूल प्रधानाचार्य बलविंद्र सिंह नेगी ने भी छात्रों को संबोधित किया। वहीं, गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला ने भी पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य अंजली नेगी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सफाई अभियान भी चलाया गया। वहीं, बच्चों ने रैली निकाल कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता लोकेश ठाकुर, सांगला पंचायत प्रधान देव सांकी नेगी, उपप्रधान लोकेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड छोल्तू में भी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छोल्तू, कक्षस्थल के डंपिग क्षेत्रों में भी देवदार, कायल और चील के पौधे रोपे गए। इस मौके पर परियोजना सुरक्षा प्रमुख एवं बांध सुरक्षा अधिकारी नितिन गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।


वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर रंगरिक में पौध रोपण करते हुए एडीसी काजा राहुल जैन ने कहा कि पेड़ प्राणवायु प्रदान करते हैं। सभी के लिए पौध रोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर अरण्यपाल वन प्राणी वृत्त शिमला प्रीति भंडारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों की अहम भूमिका है। आज दुनिया में तापमान हर साल बढ़ रहा है। वहीं, ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया कई परेशानियों का सामना कर रही है। हिमाचल प्रदेश में हमारे आसपास बहुत से जंगल है। इनको सहेजने में हमें भूमिका निभानी चाहिए। डीएफओ मंदार जेवरे और तहसीलदार भूमिका जैन भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

सांगला में विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान। संवाद

सांगला में विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान। संवाद

सांगला में विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान। संवाद

सांगला में विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed