फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bears straying into residential areas; panic in Humher and Tharola

Rampur Bushahar News: रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहे भालू, बाग हुम्हेर और थरोला में दहशत

Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बाग हुम्हेर व थरोला पंचायत में भालू का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में भालू की धमक से ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई ( रोहड़ू)। बाग हुम्हेर और थरोला पंचायत के गांवों में कुछ दिनों से भालुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। भालू जंगलों से निकलकर रिहायशी क्षेत्रों के आसपास पहुंच रहे हैं और गोशालाओं के दरवाजे तोड़कर पालतू पशुओं पर हमला कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में लोहट और बजोहा गांवों में भालू ने गोशालाओं को निशाना बनाया। लोहट में भालू ने तीन गोशालाओं के दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया, जबकि एक गोशाला का दरवाजा तोड़कर गाय को मार डाला। इसके अगले दिन थरोला पंचायत के बजोहा गांव में भी भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर बछड़े को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले बगहार और कोटी गांव में भी भालू गोशालाओं में घुसकर पालतू पशुओं को नुकसान पहुंचा चुके हैं। कुछ दिन पूर्व कुपड़ी नाला और बागा गांव में दिनदहाड़े तीन भालू देखे गए थे। लगातार रिहायशी क्षेत्रों के आसपास भालुओं की मौजूदगी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों विक्की, देविंद्र कुमार, प्रताप, सुरेश, नीरज ठाकुर, निरंजन ठाकुर और रितेश कुमार ने वन विभाग से भालुओं को पकड़ने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। कोटखाई वन विभाग के आरओ सुनील दत्त ने बताया कि भालू को पकड़ने के लिए कुपड़ी नाला में पिंजरा लगाया गया है। अभी तक भालू पिंजरे में नहीं आया है। विभाग की ओर से क्षेत्र में निगरानी रखते हुए भालू को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed