फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Workshop on Rakcham snow sculpture started, Deputy Commissioner inaugurated the workshop

Rampur Bushahar News: बर्फ में जान फूंकने का बताया हुनर

Tue, 11 Mar 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Workshop on Rakcham snow sculpture started, Deputy Commissioner inaugurated the workshop
किन्नौर जिला की रक्षम ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला कार्यशाला में बर्फ का मूर्ति
रकछम हिम मूर्तिकला पर कार्यशाला शुरू, उपायुक्त ने कार्यशाला का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। रकछम पंचायत में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला पर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। कार्यशाला में बर्फ में जान फूंकने का हुनर बताया गया। जिला प्रशासन किन्नौर, भाषा एवं संस्कृति विभाग और विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को रकछम पंचायत में उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में महिला मंडल, युवक मंडल, होटल व्यवसाय से जुड़े ग्रामीण युवा दल, आईटीबीपी के दल और राजकीय महाविद्यालय के दल ने भाग लिया। उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 11 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में दिल्ली के एक विशेषज्ञ दल की ओर से जिला के दलों को बर्फ से मूर्तियां बनाने पर प्रशिक्षण दिया रहा है। डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला किन्नौर में पहली बार इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिला के लोगों को बर्फ से मूर्तियां बनाने पर प्रशिक्षित करना है। यह प्रशिक्षण जहां जिला के लोगों के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करेगा वहीं, इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर वर्ल्ड आइस स्कल्पचर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अभ्युदय दल के सुनील कुसवाहा, रवि प्रकाश, रजनीश वर्मा और मुहम्मद सुल्तान आलम ने जिला के पांच दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, सहायक कमांडेंट आईटीबीपी जितेंद्र आलम बिहाल, सहायक अरण्यपाल वन करण कपूर, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, रक्षम ग्राम पंचायत के प्रधान सुनील नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। -संवाद

किन्नौर जिला की रक्षम  ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला  कार्यशाला में बर्फ  का मूर्ति

किन्नौर जिला की रक्षम ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला कार्यशाला में बर्फ का मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed