फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Passengers in Chidgaon face inconvenience due to a shortage of buses in the afternoon and evening

Rampur Bushahar News: चिड़गांव में बसों की कमी से दोपहर-शाम को यात्री परेशान, परिवहन व्यवस्था प्रभावित

Thu, 24 Sep 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
चिड़गांव में बसों की कमी से दोपहर-शाम को यात्री परेशान, परिवहन व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन

.ग्रामीण, विद्यार्थी, कर्मचारी और किसान रोजाना आवाजाही के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव(रोहड़ू)।
रोहड़ू के चिड़गांव तहसील क्षेत्र में बसों की कमी से परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खासकर, दोपहर और शाम के समय पर्याप्त बसें उपलब्ध न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण, विद्यार्थी, कर्मचारी और किसान रोजाना आवाजाही के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। चिड़गांव-जगतवाणी, गांवसारी और डिस्वाणी जैसे कई रूटों पर दोपहर में बस सेवाएं बाधित हैं। शाम के समय चिड़गांव लडोट, पेखा, ग्यारी, जाबल और डुग्याणी रूटों पर भी बसों की कमी बनी हुई है। दिऊदी निवासी भदूराम और जांगलिख निवासी यशपाल ने बताया कि शाम को नियमित बस सेवा नहीं मिलती। इससे लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। कई बार यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। विद्यार्थी और कर्मचारी भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीण भी परेशान हैं। बस न मिलने पर लोगों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से क्षेत्र के प्रभावित रूटों की समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने दोपहर और शाम के समय अतिरिक्त बसें चलाने की अपील की है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियरंजन चौहान ने बताया कि चिड़गांव क्षेत्र में बसों की उपलब्धता कम है। इसी कारण कुछ रूटों पर नियमित बस सेवा संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा है। चौहान ने कहा कि उपलब्ध बसों का संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed