फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   workshop for teachers

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Fri, 17 Nov 2023 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। खंड परियोजना अधिकारी सर्वशिक्षा अभियान अमर चंद चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यशाला में आनी खंड की सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से दो-दो शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में विद्यार्थियों के मानसिक विकास, पारस्परिक संबंधों, लैंगिक समानता, जीवन मूल्यों, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, हिंसा व दुर्घटनाओं से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली के बारे में अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षित अध्यापक स्वास्थ्य एवं कल्याण राजदूत के रूप में कार्य करेंगे। खंड परियोजना अधिकारी सर्वशिक्षा अभियान अमर चंद चौहान ने शिक्षकों का स्वागत किया। इस अवसर पर पाठशाला के वरिष्ठ प्रवक्ता कुंदन शर्मा, पोविंद्र चौहान, बाल कृष्ण कटोच, रणजीत सिंह, विपना कुमारी, मंजेश कुमार, कमलेश, जमना ठाकुर, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed