फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Work stalled for two months in landslide affected Seripul

Rampur Bushahar News: भूस्खलन प्रभावित सेरीपुल में दो माह से ठप पड़ा कार्य

Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Work stalled for two months in landslide affected Seripul
भूस्खलन प्रभावित सेरीपुल में दो माह से ठप पड़ा कार्य। संवाद
कछुआ गति से चल रहे कार्य को लेकर चार पंचायतों के ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन


बीते वर्ष अगस्त माह में हुआ था सुरक्षा दीवार का कार्य, मजदूरों के बीच विवाद के कारण पड़ा बंद

छह माह बाद भी कार्य अधूरा, यूं-ही रही हालत तो इस वर्ष भी सेब सीजन में बढ़ेंगी बागवानों की परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली तकलेच-देवठी सड़क पर भूस्खलन प्रभावित सेरीपुल में दो माह से मजदूरों के बीच विवाद होने से सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य ठप पड़ा है। आलम यह है कि कार्य शुरू होने के छह माह बाद भी सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। कछुआ गति से चल रहे कार्य को लेकर चार पंचायतों के ग्रामीणों में रोष है। यदि कार्य की गति यही रही, तो इस वर्ष भी सेब सीजन के दौरान बागवानों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। गौर हो कि तकलेच-देवठी मार्ग पर सेरीपुल में वर्षों से भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। चार पंचायतों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। बीते दो माह से कार्य जस की तस पड़ा है। इससे क्षेत्र की देवठी, काशापाट, मुनिश और कूहल पंचायत के ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी गति से काम होता रहा, तो इस बार भी किसानों-बागवानों की दिक्कतें बढ़ेंगी। बीते वर्ष सेरीपुल में भूस्खलन के कारण करीब 100 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से धंस गया था। इस कारण कई सप्ताह तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। जुलाई से अगस्त माह तक यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से ठप पड़ी रही और क्षेत्र के बागवानों को अपनी फसलें मंडी पहुंचाने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोक निर्माण विभाग ने यहां सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य अगस्त माह में शुरू किया, लेकिन छह माह की अवधि गुजरने के बाद भी यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बीते दो माह से कार्य ठप होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी जा रही है। क्षेत्र के रवि शीरशु, नरेंद्र चौहान, मोहन नेगी, गोपाल कृष्ण, रोशन, सैन राम, रमेश, भीष्म, राजेंद्र बजीर, महेंद्र मेहता, सीमा मांटा, प्रकाश भलेई, दीप कुमार, देवराज, अमर सिंह, मोई राम, ताराचंद, संतोष कुमार सहित अन्य का कहना है कि विधायक नंदलाल के गृहक्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पर कार्य ठप पड़ा है। कछुआ गति से चल रहे कार्य को लेकर ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा कर क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत देने की मांग की है।


सेरीपुल में सुरक्षा दीवार के कार्य में जुटे मजदूरों के बीच कोई आपसी विवाद हो गया था, जिस कारण काम रुका हुआ था। जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - शोभा राम, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग तकलेच
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed