फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Work on the basketball court has begun at the CBSE school in Rampur

Rampur Bushahar News: सीबीएसई स्कूल रामपुर में बास्केटबाल कोर्ट का कार्य शुरू

Mon, 07 Sep 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Work on the basketball court has begun at the CBSE school in Rampur
सीबीएसई स्कूल रामपुर में बास्केटबाल कोर्ट में कार्य करते हुए। संवाद
नगर परिषद कर रही कोट का कायाकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सीबीएसई राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वर्षों से खस्ताहाल पड़े बास्केटबाल कोर्ट के सुधार का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से कोर्ट की हालत सुधारने की मांग की जा रही थी। अब नगर परिषद ने कोर्ट को संवारने का काम शुरू कर दिया है। कोर्ट में रोजाना सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं, लेकिन इसकी खराब हालत के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह गड्ढे पड़ने से कोर्ट पूरी तरह खराब हो चुका था। ऐसे में बास्केटबॉल का अभ्यास करते समय छात्रों और खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता था। कोर्ट के सुधरने से शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। निर्माणाधीन कोर्ट में कोटा स्टोन लगाया जाएगा, जिससे इसे बेहतर और टिकाऊ स्वरूप मिलने की उम्मीद है। नए बास्केटबाल कोर्ट के तैयार होने से स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कोर्ट तैयार होने के बाद विद्यार्थी नियमित रूप से बास्केटबाल का अभ्यास कर सकेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भी बेहतर तैयारी कर पाएंगे। नगर परिषद रामपुर के एसडीओ अमित गौतम ने बताया कि पदम स्कूल रामपुर के बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कोर्ट का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। जल्द ही स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article