फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Work on multi-storey parking in Reckong Peo to be completed by December 30

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में बहुमंजिला पार्किंग का 30 दिसंबर तक कार्य होगा पूरा

Sun, 07 Dec 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Work on multi-storey parking in Reckong Peo to be completed by December 30
रिकांगपिओ में निर्माणाधीन पार्किंग। संवाद
अभियान का इंपैक्ट
विज्ञापन

.कार्य पूरा होने के बाद जनता को सौंपी जाएगी पार्किंग

मुख्यालय आने वाले हजारों लोगों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या जल्द दूर होगी। मुख्यालय में 30 दिसंबर तक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। पार्किंग बनने से जिले की 73 पंचायतों से आने वाले लोगों को पार्किंग की समस्या नहीं झेलनी पड़ेंगी। साथ ही उन्हें चालान से भी छुटकारा मिलेगा। जिले के लोग लंबे समय से पार्किंग सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। इस बहुमंजिला पार्किंग में करीब 250 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। अखबार ने पार्किंग का पंगा अभियान के तहत खबर प्रकाशित की थी। खबर में पार्किंग को जल्द शुरू करने का मुद्दा उठाया था। अब विभाग ने कार्य समाप्ति के लिए 30 दिसंबर की तिथि निर्धारित कर दी है। इस पार्किंग के बनने से 73 पंचायतों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो रोजमर्रा के कार्यों के लिए मुख्यालय आते हैं और अपनी गाड़ियों को पार्क करने के लिए दिक्कतें झेल रहे हैं। मुख्यालय होने के कारण यहां वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे पार्किंग की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए जिला पुलिस ने रिकांगपिओ के मुख्य बाजार में वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है। पार्किंग की जगह न होने के कारण वाहन चालक सड़क के किनारे वाहन पार्क करने को मजबूर हैं और लगातार होने वाले भारी भरकम चालानों से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोगों को इस ज्वलंत समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग रामलीला मैदान के साथ बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कर रहा है, जिसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी से इस पार्किंग का लोगों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। रिकांगपिओ में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या का अब स्थाई समाधान होगा। साथ ही मुख्यालय में यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।



रिकांगपिओ के रामलीला मैदान में बन रही इस पार्किंग का कार्य 30 दिसंबर को पूरा कर लिया जाएगा। बहुमंजिला पार्किंग में भूतल और छत पर करीब 250 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। कार्य समाप्त होते ही इसे तुरंत जनता को सौंप दिया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी। -भूपेंद्र, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग रिकांगपिओ

रिकांगपिओ में निर्माणाधीन पार्किंग। संवाद

रिकांगपिओ में निर्माणाधीन पार्किंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article