{"_id":"61acf890b210f7353b139835","slug":"wood-bank-started-in-sangla-by-congress-rampur-hp-news-sml392475949","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस ने शुरू किया लकड़ी बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस ने शुरू किया लकड़ी बैंक
विज्ञापन
सांगला में रविवार को लकड़ी बैंक की शुरूआत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में जरूरतमंदों को कंपकंपाती ठंड से निजात दिलाने के लिए जिला कांग्रेस ने पहल शुरू की है। जिले के तीनों खंडों में कांग्रेस इसके तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को बालन की लकड़ी निशुल्क उपलब्ध करवाएगी। जिले के पर्यटन स्थल सांगला में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार से लकड़ी बैंक की शुरूआत की।
गौर हो कि मौसम बदलते ही किन्नौर जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर भी जारी हो गया है। जनजातीय क्षेत्रों में सर्दियों का मौसम बिना आग से गुजारा नहीं जा सकता। जिले के विभिन्न लकड़ी डिपुओं में भी समय पर पर्याप्त मात्रा में बालन लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पाती है। इसे देखते हुए जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लकड़ी बैंक की शुरूआत की गई। कांग्रेस की गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए यह पहल सर्दियां समाप्त होने तक चलेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने सांगला में लकड़ी बैंक की शुरूआत के दौरान कहा कि कांग्रेस कमेटी जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, स्पीलो, पूह और जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जहां प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और वन विभाग लोगों को बालन की लकड़ी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। ऐसे में उन क्षेत्रों में जरूरतमंदों को लकड़ी मुहैया करवाएगी, ताकि जिले के लोगों को लकड़ी के बगैर कंपकंपाती सर्दी न गुजारनी पड़े।
विज्ञापन
इस मौके पर को हिमाचल प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक निदेशक पितांबर दास नेगी, कल्पा ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सचिन नेगी, सांगला वैली कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुश नेगी, विनेश नेगी, संदीप नेगी, शशिकांत नेगी, जगजीत सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, चंद्र गोपाल नेगी, किशोर कुमार, मनोज नेगी और मनजीत नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।