{"_id":"640382ab42a0e761a20955f6","slug":"women-protest-theog-hopital-delay-in-operation-rampur-hp-news-c-19-1-78721-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: साढ़े तीन घंटा देरी शुरू हुए ऑपरेशन, गुस्साई महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: साढ़े तीन घंटा देरी शुरू हुए ऑपरेशन, गुस्साई महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन शिविर का आयोजन करवाया। इस दौरान ऑपरेशन साढ़े तीन घंटा देरी से हुए। इससे गुस्साई महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया। महिलाओं ने बताया कि परिवार नियोजन शिविर में ऑपरेशन के लिए उन्हें सुबह 9:00 बजे का समय दिया गया था लेकिन ऑपरेशन करीब साढ़े तीन घंटे के बाद दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए। मुंडू क्षेत्र से आई काजल और चिखड़ पंचायत निवासी सुषमा ने बताया कि वे तीन हजार रुपये खर्च करके अस्पताल पहुंचीं लेकिन अब उनका ऑपरेशन करने से मना कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अगर ऑपरेशन करने के लिए कोई गाइडलाइन है, तो उन्हें पहले इस बारे में पहले क्यों नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि वे अपने छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर आई हैं। अब ऑपरेशन से इनकार करने से उन्हें बेवजह की परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूरदराज क्षेत्र से आईं महिलाओं का कहना था कि वे सुबह अस्पताल पहुंच गई थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर आए बीएमओ डाॅ. हंसराज राही को गुस्साई महिलाओं ने प्रांगण में आते ही घेर लिया। महिलाओं ने उनसे विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताई।
आस्था फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे तक भी ऑपरेशन शुरू नहीं हुए। यह महिलाओं के साथ भद्दा मजाक है। बीएमओ डाॅ. हंस राज राही ने बताया की ऑपरेशन की स्क्रीनिंग को लेकर तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बैठाई गई है, जो स्क्रीनिंग कर रही है। पूरे मापदंड पूरे होने के बाद ही ऑपरेशन किया जाता है। स्क्रीनिंग में महिलाओं से उनका पूरा ब्योरा एकत्रित किया जाता है। सभी मापदंड पूरे होने के बाद ही ऑपरेशन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह तय किया जाएगा कि सुबह 10:00 बजे से ही ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे, जिससे महिलाओं को परेशानी न हो
विज्ञापन
महिलाएं होती रहीं परेशान, कलाकार करते रहे सरकार का गुणगान
परिवार नियोजन के ऑपरेशन देरी से होने के कारण जहां महिलाएं परेशान रहीं। वहीं सिविल अस्पताल ठियोग में जनसंपर्क विभाग के कलाकार सरकार की योजनाओं का गुणगान करते रहे।
यह मामला संज्ञान में नहीं आया है, अगर ऐसा है तो इसको लेकर जल्द ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुकेश शर्मा, एसडीएम