Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The International Lavi Fair Committee has taken a new initiative

Rampur Bushahar News: पहले नशे की जांच, फिर लवी मेले में प्रस्तुति दे रहे कलाकार

Thu, 12 Nov 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने से पहले कलाकारों के एल्को सेंसर से किए जा रहे टेस्ट
विज्ञापन

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जारी किए निर्देश, जांच में सफल होने पर ही मंच पर प्रस्तुति देने की मिलेगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी ने नई पहल की है। लवी मेले के दौरान आयोजित होने वाली चार सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों के एल्को सेंसर से टेस्ट किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस बार यह निर्णय लिया है कि प्रस्तुति से पहले कलाकारों के नशे की जांच की जाएगी। जांच में सफल होने के बाद ही प्रस्तुति देने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और अनुचित गतिविधियों को रोकना है। एल्को सेंसर के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मंच पर प्रस्तुति देने वाला कोई भी कलाकार शराब के नशे में न हो। इसके लिए पुलिस कर्मियों को मंच के समीप ही जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले कलाकारों की जांच की जा रही है। इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान दर्शक दीर्घा में एल्को सेंसर का इस्तेमाल किया जा चुका है। उस दौरान शराब का सेवन कर पहुंचे कुछ लोगों को मुख्य दर्शक दीर्घा के बजाय मंच के सामने बनी सीढ़ियों पर बैठाया गया था, ताकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान किसी तरह का हुड़दंग न हो और अन्य दर्शक शांतिपूर्वक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।



लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान मंच पर जाने से पहले कलाकारों का एल्को सेंसर से परीक्षण किया जा रहा है। यह व्यवस्था सांस्कृतिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए लागू की गई है। मंच के पास पुलिस कर्मियों को एल्को सेंसर जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच प्रक्रिया पूरी होने और निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद ही कलाकारों को मंच पर जाने की अनुमति दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में चार दिन तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होना है। ऐसे में प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न करवाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

- हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed