फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women polling parties leave for polling stations in traditional attire

Rampur Bushahar News: ढाठू, सदरी के संग महिला कर्मी लोकतंत्र के पर्व में भरेंगी संस्कृति का रंग

Thu, 21 May 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women polling parties leave for polling stations in traditional attire
नगर परिषद रोहडू में मतदान के लिए महिला टीमों को रवाना करते समय दिशा निर्देश देते  निर्वाचन अ​धि
पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

आज महिला चुनाव कर्मी लोकतंत्र की संपूर्ण प्रक्रिया को करवाएंगी संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू चुनाव में महिला सशक्तीकरण के साथ पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया करवाई जा रही है। यहां ढाठू, सदरी के संग महिला कर्मी लोकतंत्र के पर्व में पारंपरिक संस्कृति का रंग भरेंगी। महिला पोलिंग पार्टियां वीरवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए पारंपरिक वेशभूषा में रवाना हुईं। सभी महिला कर्मचारी पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में नजर आईं। महिलाओं ने ढाठू और सदरी धारण कर प्रदेश और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारियों ने भी पारंपरिक परिधान पहनकर चुनावी प्रक्रिया को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। रिटर्निंग अधिकारी ( नगर परिषद) एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि नगर परिषद रोहड़ू के सभी मतदान केंद्रों का संचालन इस बार पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों की ओर से किया जाएगा, जो प्रदेश और देश स्तर पर एक अनूठी व प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी दक्षता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। महिला कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी सौंपना उनके आत्मविश्वास, कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता का सम्मान है।
नगर परिषद के नौ वार्डों के लिए तैनात की गई 14 पोलिंग पार्टियां

नगर परिषद रोहड़ू के नौ वार्डों के मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कुल 14 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। इनमें 9 पोलिंग पार्टियां विभिन्न वार्डों में तैनात रहेंगी, जबकि 4 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी और एक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों को सौंपी गई है। नगर परिषद रोहड़ू चुनाव के लिए करीब 80 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मतगणना की जिम्मेदारी भी निभाएंगी महिला कर्मचारी

नगर परिषद रोहड़ू चुनाव में इस बार महिलाएं मतगणना की जिम्मेदारी भी निभाएंगी। नगर परिषद रोहड़ू चुनाव की मतगणना पूरी तरह महिला कर्मचारियों की ओर से संपन्न करवाई जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद रोहड़ू चुनाव की मतगणना एसडीएम कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में होगी। मतगणना कार्य को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए कुल छह टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट और एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इनमें से तीन टीमें प्रत्यक्ष रूप से मतगणना कार्य में तैनात रहेंगी, जबकि तीन टीमों को रिजर्व रखा गया है।

नगर परिषद रोहडू में मतदान के लिए महिला टीमों को रवाना करते समय दिशा निर्देश देते  निर्वाचन अधि

नगर परिषद रोहडू में मतदान के लिए महिला टीमों को रवाना करते समय दिशा निर्देश देते  निर्वाचन अधि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article