{"_id":"5e651e408ebc3eeb2057b9e0","slug":"women-day-rampur-hp-news-sml327001224","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में मुस्कान और नारा लेखन में चंद्रेश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में मुस्कान और नारा लेखन में चंद्रेश ने मारी बाजी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। रामपुर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसएस इकाई और महिलाओं की शिकायत निवारण सेल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं के सम्मान और योगदान पर प्राध्यापकों ने भी विचार रखे।
इस दौरान भाषण, नारा लेखन सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहले स्थान पर बाजी मारी। चंद्रेश ने दूसरा और रोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में चंद्रेश ने पहला, डिंपल ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में रुचि ने पहला, संदीपा ने दूसरा और सुजाता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, वंशिका द्वितीय और गुंजन तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर नवाजा। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक मौजूद रहे। वहीं, एबीवीपी रिकांगपिओ इकाई ने कॉलेज में रंगोली, भाषण और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मेहंदी में 18, रंगोली में आठ और भाषण प्रतियोगिता में चार छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीडीओ कल्पा जयवंती ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेहंदी प्रतियोगिता में राधिका और जेसमिना ने प्रथम, रीता और स्नेहा ने द्वितीय, जबकि दीपिका और संतोष ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में निवेदिता और प्रिया पहले स्थान पर रहीं। लामो और यमुना ने दूसरा और नेहा व मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में सुहाना ने पहला और रानी ने दूसरा स्थान हासिल किया।