फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   women committed in suicide to jump in satluj river

महिला ने चाटी पुल से छलांग लगाकर दे दी जान

Sat, 04 Sep 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
women committed in suicide to jump in satluj river
women committed in suicide to jump in satluj river
रामपुर। पुलिस थाना रामपुर के तहत एक महिला ने चाटी पुल से सतलुज नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद नदी के किनारे सर्च अभियान चलाया। इसमें कॉलेज के समीप नदी से महिला के शव को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला शनिवार सुबह का है, जब महिला चाटी के पुल पर पहुंची और अचानक उसने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। महिला के ऐसा करते हुए यहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने महिला की तलाश नदी के किनारों पर चलाई। बरसात के मौसम में नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में महिला को तलाश करने में टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने कॉलेज के समीप सतलुज नदी से शव बरामद करने में सफलता हासिल की है। महिला की पहचान सुरेश कुमारी पत्नी बबलू ठाकुर, गांव नोगा, डाकघर सुरड़ तहसील ननखड़ी की रहने वाली थी। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी संतोष ठाकुर ने बताया कि महिला के शव को पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने कॉलेज के साथ सतलुज नदी से बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed