{"_id":"6ac0df435b68dca96e011d67","slug":"women-and-the-forest-department-spark-a-movement-for-cleanliness-in-kotgarh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171373-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटगढ़ में महिलाओं, वन विभाग ने जगाई स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटगढ़ में महिलाओं, वन विभाग ने जगाई स्वच्छता की अलख
विज्ञापन
कोटगढ़ वन परिक्षेत्र में वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का संदेश देते वन विभाग के कर्
. वन परिक्षेत्र में 8 अक्तूबर तक मनाया जाएगा वन्यजीव सप्ताह
. वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा के सहयोग से कोटगढ़ वन परिक्षेत्र में 8 अक्तूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान वन विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी और महिलाएं स्वच्छता समेत पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएंगे। वहीं, वन्यजीव सप्ताह के तहत स्थानीय समुदाय, स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं और प्रकृति प्रेमियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। सप्ताह के दौरान वन क्षेत्रों और आसपास के स्थानों में स्थानीय लोगों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों के लिए वन्य जीव, जैव विविधता, वन संरक्षण और पर्यावरण विषयों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। युवाओं को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का संदेश देने के लिए मिनी मैराथन भी करवाई जाएगी। वन क्षेत्र अधिकारी अजय खौश ने कहा कि इसके अलावा प्रतिभागियों को स्थानीय वन क्षेत्रों, जैव विविधता और वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास से परिचित करवाने के लिए लघु ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय वन्यजीव प्रजातियों, उनके पारिस्थितिकी महत्व और संरक्षण के उपायों की जानकारी दी जाएगी। वन विभाग की ओर से स्थानीय समुदाय के साथ संवाद कर वन एवं वन्यजीव संरक्षण में उनकी भागीदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय जनता, विद्यार्थियों और युवाओं से वन्यजीव सप्ताह की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।