फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Winner will get silver trophy in Bushehr Cricket Cup

Rampur Bushahar News: बुशहर क्रिकेट कप में विजेता को मिलेगी चांदी की ट्रॉफी

Wed, 14 Jun 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Wed, 14 Jun 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। शीलघाट में 47वीं बुशहर कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता 16 जून से आरंभ हो रही है। स्पर्धा का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य भारती जनारथा करेंगे। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी, शील पंचायत प्रधान ईश्वर भोल्टा, उपप्रधान बालकृष्ण दुल्टा विशेष अतिथि के रूप में माैजूद रहेंगे।
विज्ञापन

नवयुवक मंडल शील के अध्यक्ष चमन चौहान ने बताया कि स्पर्धा का आयोजन 47 वर्षाें से किया जा रहा है। इस बार स्पर्धा की विजेता टीम को चांदी की ट्रॉफी सहित डेढ़ लाख रुपये नकद दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये का राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 15 हजार रुपये की राशि बतौर पुरस्कार दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार रखे गए हैं। इच्छुक टीमें प्रवेश शुल्क 15 जून तक जमा करवा सकती हैं। कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन की पूरी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed