{"_id":"60a911708ebc3ef5684dfe3d","slug":"whole-closure-decisions-rampur-hp-news-sml3711287154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू व्यापार मंडल के संपूर्ण लॉकडाऊन में दुसरे दिन खुली रही करयाना एग्रो कैमिकल की दुकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू व्यापार मंडल के संपूर्ण लॉकडाऊन में दुसरे दिन खुली रही करयाना एग्रो कैमिकल की दुकाने
विज्ञापन
रोहडू। क्षेत्र में लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रोहडू व्यापार मंडल की ओर से एक सप्ताह के पूर्ण लॉकडाउन के दूसरे दिन हालांकि एग्रो एवं पेस्टीसाइड और किराना की कुछ दुकानें खुली रही। किराना और एग्रो केमिकल एसोसिएशन ने व्यापार मंडल के इस निणर्य का समर्थन नहीं किया। दुकानें खुली होने के बावजूद बाजार वीरान रहा, कोई खरीदार बाजार नहीं पहुंचा। यानी लोग पूरा दिन घरों से बाहर नहीं निकले।
शनिवार को रोहडू का बाजार पूरी तरह वीरान रहा। व्यापार मंडल के आह्वान पर सब्जी, दूध, मीट और दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें पूरा दिन बंद रखी, लेकिन कुछ किराना की दुकानें और एग्रो पेस्टीसाइड की दुकानें पूरा दिन खुली रहीं। व्यापारियों के इस फैसले पर प्रशासन की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया।
व्यापार मंडल की ओर से सात दिन के पूर्ण बंद के फैसले को लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण रोकने में सकारात्मक पहल माना जा रहा था। वहीं इस फैसले पर रोहडू बाजार के व्यापारी दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं। इन दोनों एसोसिएशन की ओर से व्यापार मंडल के इस फैसले को एक तरफा निणर्य करार दिया गया है। उधर, सरकार की कोविड गाइडलाइन के अनुसार रेडिमेड और अन्य दुकानें करीब दो सप्ताह से बंद चल रही हैं।
विज्ञापन
अब सोमवार से कौन सी दुकानें बंद रहेंगी और कौन व्यापारी व्यापार मंडल के फैसले का समर्थन करेगा, इस पर चर्चा जारी है। जबकि रोहडू व्यापार मंडल के आह्वान पर चिड़गांव, जांगला व्यापार मंडल की ओर से पूर्ण बंद का समर्थन किया गया है।
एसडीएम बीआर शर्मा का कहना है कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कुछ दुकानें हर दिन एक बजे तक खुली रही सकती हैं। रोहडू व्यापार मंडल का अपना फैसला है। इसमें प्रशासन की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। यदि दुकानें बंद रहने से बाजार में लोगों की आवाजाही नहीं रहेगी तो स्वभाविक तौर पर कोरोना संक्रमण भी फैलने से जरूर रुकेगा।