फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Painting competition held in Ani on World Tourism Day

Rampur Bushahar News: जोगेश्वर महादेव मंदिर की सुंदर पेंटिंग बनाकर सौम्या ठाकुर बनी विजेता

Fri, 25 Sep 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Painting competition held in Ani on World Tourism Day
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल आनी में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उप​​स्थ
सरस्वती विद्या मंदिर आनी में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल आनी में विश्व पर्यटन दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने की। हिम संस्कृति सांस्कृतिक और साहित्यिक परिषद के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गांवों, धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, जीवन-शैली, रीति-रिवाजों और स्थानीय संस्कृति को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में आनी के दलाश गांव स्थित प्राचीन जोगेश्वर महादेव मंदिर की सुंदर पेंटिंग बनाने वाली सौम्या ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नितिका ठाकुर और प्रेरणा शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, रुचि ठाकुर और दिवाकर शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कनिष्का शर्मा, दिव्या ज्योति, अलीशा ठाकुर, बारलीना और जागृति शर्मा ने मेरा गांव मेरी पहचान थीम पर अपने-अपने गांवों की सुंदर पेंटिंग बनाकर सभी का दिल जीता। पूर्व बीडीसी सदस्य जोत राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थियों ने अपने गांवों के जीवन, रहन-सहन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को जिस खूबसूरती से चित्रों में प्रस्तुत किया है, वह सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी स्थानीय संस्कृति और विरासत को समझने का मौका मिलता है। हिम संस्कृति संस्था के आयोजकों ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। बताया कि प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को 29 सितंबर को आयोजित हिम संस्कृति सम्मान समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed