{"_id":"6af8419d6d09061c5f0d0e97","slug":"when-will-the-government-make-payment-for-apples-procured-under-the-mis-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-174840-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआईएस के तहत खरीदे सेब का भुगतान कब करेगी सरकार : चेतन बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआईएस के तहत खरीदे सेब का भुगतान कब करेगी सरकार : चेतन बरागटा
विज्ञापन
. बागवानों ने पूरी कीं सभी औपचारिकताएं, फिर भी लंबित है सेब की बोरियों का भुगतान
. सरकार और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भुगतान की समयसीमा सार्वजनिक करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा ने एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब का भुगतान लंबित रहने पर प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बागवानों ने अपनी ओर से भुगतान से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। इसके बावजूद उन्हें अपनी मेहनत की कमाई के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। चेतन बरागटा ने कहा कि सरकार ने बागवानों से पर्चे और तरतीमें मांगे थे, जिन्हें उन्होंने एचपीएमसी में जमा करवा दिया है। इसके अलावा सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिसों का जवाब भी बागवान दे चुके हैं। ऐसे में भुगतान के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद सेब की बोरियों का पैसा लंबित रहना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि बागवान पहले ही मौसम की मार, बढ़ती लागत और सेब उत्पादन से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में एमआईएस के तहत सरकार को बेचे गए सेब का भुगतान समय पर न मिलना उनकी आर्थिक परेशानी को और बढ़ा रहा है। बागवानों को अपनी फसल का पैसा पाने के लिए बार-बार इंतजार करना पड़ रहा है। चेतन बरागटा ने प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से पूछा कि जब बागवान सभी दस्तावेज जमा करवा चुके हैं और नोटिसों का जवाब भी दे चुके हैं, तो फिर उनका भुगतान किस आधार पर रोका गया है? सरकार यह स्पष्ट करे कि बागवानों को उनकी सेब की बोरियों का पैसा कब तक जारी किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब के लंबित भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट करे और भुगतान की निश्चित समयसीमा सार्वजनिक करे, ताकि बागवानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार को बागवानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उनका लंबित भुगतान जारी करना चाहिए।