Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness campaign on HPV vaccination conducted at the Lavi Fair

Rampur Bushahar News: लवी मेले में एचपीवी टीकाकरण को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Sat, 14 Nov 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign on HPV vaccination conducted at the Lavi Fair
पाटबंगला मेला मैदान में आयोजित ​शिविर में लोगों को जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
. स्वास्थ्य विभाग ने प्रदर्शनी स्थल पर लोगों को दी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां
विज्ञापन

. बीएमओ डॉ. गगन शर्मा ने किया जागरूकता गतिविधियों का मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग रामपुर ने पाटबंगला मेला मैदान विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों का आयोजन किया। लवी मेला मैदान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को पंपलेट वितरित कर एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ और बचाव संबंधी जानकारियां दी गईं। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बताया कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण उपाय है। यह संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर सहित कुछ अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। समय पर टीकाकरण करवाने से एचपीवी संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से इस संबंध में सही जानकारी हासिल करने और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार टीकाकरण करवाने की अपील की। मेले में पहुंचे लोगों को इस विषय पर जागरूक करने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां भी संचालित की गईं। वहीं, विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लवी मेला मैदान स्थित प्रदर्शनी स्थल में गैर-संचारी रोग (एनसीडी) शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मधुमेह के कारणों, लक्षणों, संभावित जटिलताओं और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित आहार लेने, शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. गगन शर्मा ने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य लवी मेले में आने वाले लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाना और उन्हें बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मेले में मनोरंजन के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article