फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Wheels of vehicles stopped on Rampur-Rohru road due to landslide

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से रामपुर-रोहड़ू मार्ग पर थमे वाहनों के पहिये

Fri, 01 Aug 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped on Rampur-Rohru road due to landslide
भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध हुई तकलेच रोहड़ू सडक़। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर रोहड़ू वाया तकलेच मार्ग पर में बाहली के पास दरकी पहाड़ी
विज्ञापन

यातायात ठप होने से सैकड़ों लोगों को आवाजाही के लिए झेलनी पड़ी परेशानी
बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटा लोक निर्माण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भारी भूस्खलन के कारण रामपुर रोहड़ू वाया तकलेच मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। अब बाया भद्राश होकर ब्रांदली से रोहड़ू के लिए वैकल्पिक मार्ग खुला है। भारी बारिश से वीरवार देर रात को रामपुर-रोहड़ू सड़क पर बाहली के पास भूस्खलन हुआ। सड़क पर करीब चार से पांच बड़े पेड़ और भारी भरकम चट्टानें आ गिरीं। इस कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। यातायात अवरुद्ध होने से कई लोगों को पैदल सफर करना पड़ा। कई लोगों को ट्रांसमिट होकर टैक्सियों के माध्यम से आवाजाही करनी पड़ी। हालांकि, सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीन भेजी। शुक्रवार देर शाम तक सड़क को खोलने का कार्य जारी रहा। सड़क पर भारी मलबा आने से यातायात को सुचारु करने में विभाग को भी खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बारिश के कारण भूस्खलन भी हो रहा है। बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहा, तो आगामी समय में बागवानों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। क्षेत्र में जल्द ही सेब सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बार-बार सड़क बाधित होने से बागवानों को सेब की पेटियों को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। उधर, लोक निर्माण विभाग सब डिविजन तकलेच के एसडीओ शोभा राम ने कहा कि भूस्खलन के कारण बाहली के पास सड़क बाधित हो गई है। सड़क को बहाल करने में मशीन जुटी हुई है। जल्द ही सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

दरकाली सड़क भी खस्ता हाल
उप तहसील तकलेच काे जोड़ने वाली दरकाली सड़क भी बद से बदतर बनी हुई है। भारी बारिश के कारण सड़क की दयनीय दशा बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग तकलेच के विश्राम गृह के समीप सड़क दलदल बनी हुई है। यहां पर अक्सर वाहन फंस रहे हैं। रडोली के पास पोई नाला फिर से दलदल में तब्दील होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed