फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Weather started increasing troubles in Kinnaur district

Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले में दुश्वारियां बढ़ाने लगा मौसम

Sun, 16 Mar 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Weather started increasing troubles in Kinnaur district
पूर्वनी झूला के पास भूस्खलन होने से बंद सड़क को बहाल करने में जुटे लोग। स्त्रोत जागरूक पाठक
दूसरे दिन भी जारी रहा हिमपात, निचले क्षेत्रों में झमाझम बरसे मेघ
विज्ञापन

रामपुर, आनी और निरमंड में भी बारिश का दौर जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/सांगला। किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश जारी रही। मार्च में बदले मौसम के मिजाज से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है, वहीं किन्नौर जिले के लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। बर्फबारी और बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को किन्नौर जिले के छितकुल, रकछम, हांगो, चुलिंग, नेसंग, लिप्पा, आसरंग, कुनोचारंग, सुमरा और शलखर सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर हिमपात होता रहा। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित पूह, निचार और कल्पा खंड के अधिकांश निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण छितकुल, आसरंग और काजा का संपर्क कट गया है, जिससे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण हजारों ग्रामीण आवाजाही में परेशानी झेल रहे हैं। वहीं रामपुर, आनी और निरमंड उपमंडल में 15/20, 12/20, श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों सहित जलोड़ी जोत समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही, जबकि देर रात से क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहा। बर्फबारी-बारिश से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है, वहीं तापमान में गिरावट होने से स्टोन फ्रूट के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक पियुष शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण जिले के तीन रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही ठप पड़ी है। सड़कें बहाल होते ही बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

पूर्वनी झूला के पास भूस्खलन होने से बंद सड़क को बहाल करने में जुटे लोग। स्त्रोत जागरूक पाठक

पूर्वनी झूला के पास भूस्खलन होने से बंद सड़क को बहाल करने में जुटे लोग। स्त्रोत जागरूक पाठक

पूर्वनी झूला के पास भूस्खलन होने से बंद सड़क को बहाल करने में जुटे लोग। स्त्रोत जागरूक पाठक

पूर्वनी झूला के पास भूस्खलन होने से बंद सड़क को बहाल करने में जुटे लोग। स्त्रोत जागरूक पाठक

पूर्वनी झूला के पास भूस्खलन होने से बंद सड़क को बहाल करने में जुटे लोग। स्त्रोत जागरूक पाठक

पूर्वनी झूला के पास भूस्खलन होने से बंद सड़क को बहाल करने में जुटे लोग। स्त्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed