{"_id":"6af860f490cbe3e9d8085f2f","slug":"potholes-at-various-places-on-the-rewari-dalash-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174864-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिवाड़ी-दलाश सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बंद पड़ी नालियों से फैल रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिवाड़ी-दलाश सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बंद पड़ी नालियों से फैल रहा गंदा पानी
विज्ञापन
. डेढ़ किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता, वाहन चालकों और राहगीरों को हो रही परेशानी
. ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और बंद पड़ी नालियों को खोलने की उठाई मांग, विभाग ने टेंडर लगाने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। उपमंडल दलाश में रिवाड़ी-दलाश सड़क की हालत बेहद खराब है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए हैं, जबकि सड़क के किनारे बनीं नालियां बंद पड़ीं हैं। इसके चलते लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी खुले में सड़क पर बह रहा है, जिससे आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क को काफी समय पहले पक्का किया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में अब जगह-जगह से तारकोल उखड़ चुका है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों में मेला राम, विनोद शर्मा, भारद्वाज शर्मा, कैलाश शर्मा, सुरेश शर्मा, सतपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, जेआर सरस्वती और दलीप शर्मा ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की बंद पड़ीं नालियों को जल्द खोला जाए, ताकि गंदे पानी की उचित निकासी हो सके। साथ ही सड़क की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए इसे दोबारा पक्का किया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
सड़क की बंद पड़ीं नालियों को जल्द खोल दिया जाएगा। सड़क को दोबारा पक्का करने के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। - लाल चंद, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग दलाश