फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   weather

मौसम की करवट के बाद किन्नौर जिले में हुई बर्फबारी

Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले किन्नौर में मौसम ने फिर से करवट बदली और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार दोपहर तक जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक रुककर बर्फबारी होती रही। इससे समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

बुधवार को किन्नौर जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान -13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर बाद मौसम खुल गया। बुधवार को परिवहन निगम की बसों की आवाजाही जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की ओर होती रही। बर्फबारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में फिसलन होने के कारण निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ऐसे में हजारों ग्रामीण बर्फबारी के कारण दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी छेरिंग टाशी नेगी ने कहा कि बुधवार को निगम की बसों की आवाजाही जारी रही। बर्फबारी के कारण जिले के कल्पा, रोघी, छितकुल, आसरंग, लंबर, रिस्पा, रिब्बा, यांगपा, नेसंग, बटसेरी, बड़ा कंबा सहित जिले के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत सुधरते ही इन रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed