{"_id":"6851507a63fcb227fb0145d6","slug":"weather-news-rampurweather-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-137351-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बारिश से करोड़ों के सेब कारोबार को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बारिश से करोड़ों के सेब कारोबार को मिली संजीवनी
विज्ञापन
फलों का बढ़ेगा साइज, ड्रॉपिंग से भी मिलेगी निजात
निचले क्षेत्रों में बीते लंबे समय से चल रहा सूखा खत्म
जमीन में लौटी नमी, किसान-बागवानों के खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही बारिश ने करोड़ों के सेब कारोबार में जान फूंक दी है। खासकर सेब बाहुल निचले क्षेत्रों में चल रहा सूखा अब खत्म हो गया है और क्षेत्र के किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है। जमीन में नमी लौटने से जहां सेब के फलों का साइज बढ़ेगा और कलर भी अच्छा आएगा। वहीं, सेब ड्रॉपिंग की समस्या और बीमारियों से भी निजात मिलेगी।
गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में करीब पांच हजार करोड़ का सेब कारोबार होता है। इस वर्ष रामपुर उपमंडल के निचले क्षेत्रों में सेब फसल की सेटिंग भी बेहतर हुई है। बीते वर्ष की अपेक्षा सेब का उत्पादन अधिक होने का अनुमान है। ऐसे में समय पर बारिश का होना सेब फसल के बेहतर उत्पादन के लिए अति आवश्यक है। हालांकि निचले क्षेत्रों में बीते लंबे समय से बारिश न होने के कारण बागवानों की परेशानियां बढ़ गई थीं। सूखे के कारण जमीन से नमी गायब हो गई थी। सेब पेड़ों से जमीन पर गिर रहे थे। ऐसे में अब ताजा बारिश होने से ड्रॉपिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा और पेड़ों में बीमारियां भी नहीं लगेंगी।
प्रगतिशील बागवान रंजीत चौहान, उत्तम सिंह, अजय चौहान, हिम्मत ठाकुर, संजीव कुमार, नंदलाल, राकेश चौहान, दुर्गा सिंह, बिहारी लाल और तिलक राज ने कहा कि यह बारिश बागवानों के लिए लाभदायक है। बारिश से फलों का अच्छा साइज बनेगा। कलर भी अच्छा आएगा और फल झड़ने भी बंद होंगे। जुलाई में सेब सीजन भी शुरू होगा। यह बारिश बागवानों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन
उधर, बागवानी विशेषज्ञ दुष्यंत कुमार ने कहा कि बारिश कृषि-बागवानी के लिए काफी लाभदायक है। बारिश होने से फलों का साइज बढ़ेगा और ड्रॉपिंग की समस्या भी नहीं रहेगी।
बॉक्स
सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में किसान इन दिनों सब्जियां भी तैयार कर रहे हैं। मटर, आलू, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, फ्रासबीन, बैंगन, टमाटर सहित अन्य सब्जियों को बारिश होने से संजीवनी मिली है। सूखे के कारण किसान भी काफी परेशान थे।