फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Water tanks will be cleaned every month; the Education Department has issued instructions, and action will be taken against negligence.

Rampur Bushahar News: हर महीने साफ होगी पानी की टंकियां<bha>;</bha> शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sun, 10 May 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन की जारी
विज्ञापन

स्कूलों को मेंटेन भी करना होगा वाटर टैंक क्लीनिंग रजिस्टर
विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर लागू किए नए नियम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला के स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार अब सभी सरकारी और निजी स्कूलों को हर माह अनिवार्य रूप से पानी की टंकियों की सफाई करवानी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल सफाई करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि इसके लिए स्कूलों को एक अलग से वाटर टैंक क्लीनिंग रजिस्टर भी लगाना होगा। इस रजिस्टर में हर महीने होने वाली सफाई की तारीख और संबंधित विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान यदि किसी स्कूल में यह रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाया गया, तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार यह निर्णय बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। अकसर देखा गया है कि लंबे समय तक टंकियों की सफाई न होने से पानी की गुणवत्ता खराब हो जाती है, जो विद्यार्थियों की सेहत के लिए खतरा बन सकती है। प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। निर्देशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोट
विभाग की टीमें समय-समय पर स्कूलों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और रिकॉर्ड की जांच करेंगी। इसके लिए सभी स्कूलों को हर महीने पानी की टैंकियां साफ करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गोपाल चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed