{"_id":"67cc80ffceec9a755b07eb52","slug":"water-supply-scame-water-supply-scame-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-131148-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति घोटाले के दोषियों की जल्द हो गिरफ्तारी : श्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति घोटाले के दोषियों की जल्द हो गिरफ्तारी : श्याम
विज्ञापन
जांच के तथ्य आने के बाद भी चुप्पी साध रही सरकार
विभिन्न विभागों की आरटीआई रिपोर्ट न देकर जनता के अधिकारों का हो रहा हनन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग के बहुचर्चित पेयजल आपूर्ति घोटाले की जांच के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। जांच के तथ्य सामने आने के बाद भी सरकार इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुई है। जनहित के मुद्दों को लेकर विभिन्न विभागों की आरटीआई से मांगी सूचनाएं नहीं दी जा रहीं, जो सीधे तौर पर जनता के हितों का हनन है। यह आरोप पूर्व भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम ने लगाए हैं। उन्होंने पेयजल आपूर्ति घोटाले में संलिप्त लोगों की सूची सार्वजनिक करने और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
पूर्व जिला महासू अध्यक्ष एवं ठियोग से भाजपा प्रत्याशी रहे अजय श्याम ने ठियोग में पानी के टैंकरों से पेयजल आबंटन में हुए घोटाले में विजिलेंस जांच में पाए गए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जल घोटाले में शामिल सरकारी कर्मचारियों को निलंबित करने, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और विजिलेंस की जांच में तथ्य सामने आने पर भी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने विजिलेंस से सामने आकर जनता को सच बताने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आपदा निधि के धन की खुली छूट पर भाजपा जल्द राज्यपाल से मिलकर इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में भाजपा के आरटीआई सेल ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण और जल शक्ति विभाग से विभिन्न मुद्दों पर आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगी थी, लेकिन किसी भी विभाग ने कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि जानकारी उपलब्ध न करवाने से यह साफ पता चलता है कि जल घोटाले के अलावा कई और घोटाले हुए हैं, जिन्हें जानबूझकर छिपाया जा रहा है।