फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water crisis in pandli panchyat

पांदली पंचायत में 15 दिनों से पेयजल किल्लत

Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई की पांदली पंचायत के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि विभाग से बार-बार आग्रह करने के बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों ने बताया कि पंचायत के चैथला, पुंगरिश, कटाच, सेवग और पांदली क्षेत्र में आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है। पांदली पंचायत के उपप्रधान अंशुल रमदेईक, ईशान धनैईक, पारस चौहान, विनोद चौहान, संजू, सूरज, नवीन, मोहित, सुरेश, सुरेंद्र, अमन, निशांत, शुभम, पिंकू और राजीव ने विभाग से आग्रह किया कि सेब सीजन में हर बागवान के पास बाहरी राज्यों से मजदूर काम करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि कोकूनाला से चैथला के लिए उठाऊ पेयजल योजना है, जो कि पिछले दो सप्ताह से ठप पड़ी है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed