फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water crisis in dehra and nither

नित्थर और देहरा में दस दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित

Sun, 14 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
water crisis in dehra and nither
नित्थर में भूस्खलन से पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। कुल्लू जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन के कारण क्षेत्र की कई सड़कें अवरुद्ध हैं तो वहीं पेयजल लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से नित्थर और देहरा पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र में पिछले दस दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस वजह से क्षेत्र की हजारों की जनता परेशान है। हालांकि जल शक्ति विभाग युद्धस्तर पर पेयजल लाइनों के मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है लेकिन अभी तक लोगों को राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के शरटा नामक स्थान पर करीब सौ मीटर पेयजल लाइन भारी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन ऐसी जगह क्षतिग्रस्त हुई है, जहां उसे दुरुस्त करना भी जल शक्ति विभाग के कर्मियों के लिए चुनौती बन गया है। कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से जल्द लाइन दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग नित्थर के अधिशासी अभियंता केडी विमल ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बहाल करने में विभाग कर्मचारी जुटे हुए हैं। नित्थर पंचायत की पेयजल लाइन दुरुस्त कर दी गई है, जबकि देहरा पंचायत की लाइन भी जल्द जोड़ दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed