Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water crices in rampur

Rampur Bushahar News: पानीधार गांव में 16 दिने से ठप पेयजल आपूर्ति, पीने के पानी को तरसे ग्रामीण

Sat, 07 Nov 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
गांव की पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन लेने से बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन

ग्रामीण बीते कई माह से झेल रहे समस्या, ग्रामीणों ने दी कार्यालय के घेराव की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील के तहत ग्राम पंचायत देहरा और नित्थर के पानीधार गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के कई परिवार पिछले 16 दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव को पानी की आपूर्ति करने वाली मुख्य पेयजल लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन लिए गए हैं, जिसके चलते लाइन में पानी का पर्याप्त दबाव नहीं बन पा रहा है और इसका खामियाजा गांव के कई परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पेयजल संकट की यह समस्या पिछले 16 दिनों से ही नहीं, बल्कि कई महीनों से लगातार बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निवासी गुरजीत ठाकुर, गोपी चंद, सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पीने के पानी से लेकर खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष अपनी शिकायत रख चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन मिलने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अब विभागीय अधिकारी उनकी शिकायतों को फोन पर सुनने तक के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर अपनी समस्या लेकर किसके पास जाएं। लगातार विभागीय कार्यालय के चक्कर काटने के बाद ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई और समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो वे जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि पेयजल लाइन का निरीक्षण कर अवैध कनेक्शनों की जांच की जाए और दोषपूर्ण व्यवस्था को दुरुस्त कर सभी परिवारों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

कोट
जल शक्ति विभाग नित्थर के सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज ने बताया कि संबंधित पेयजल लाइन में ब्लॉकेज की समस्या है। इसे खोलने के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ब्लॉकेज को दूर कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed