{"_id":"69298cda099abbdd10052bd9","slug":"wangtu-panvi-nichar-alternative-road-in-bad-condition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-148988-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वांगतू-पानवी-निचार वैकल्पिक सड़क पर खतरे के साए में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वांगतू-पानवी-निचार वैकल्पिक सड़क पर खतरे के साए में सफर
विज्ञापन
वांगतू पानवी सड़क की खस्ताहालत के कारण पांच पंचायतों के ग्रामीण झेल रहे परेशानियां। संवाद
. पांच किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों की भरमार, हजारों लोग परेशान
. लोक निर्माण विभाग कई साल से नहीं सुधार पा रहा सड़क की हालत
. पांच पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की दुश्वारियां बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
लंबे समय से वांगतू-पानवी-निचार वैकल्पिक सड़क पर लोग खतरे के साए में सफर कर रहे हैं। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। खासकर, मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग कई साल से सड़क की सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों में विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष है। पांच किलोमीटर सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग कई साल से सड़क की मरम्मत नहीं कर पाया है। सड़क से पानवी, निचार, पौंडा, बरी और अपर सुंगरा पंचायत के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। रोजाना ग्रामीणों को सफर करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं वाहन चालकों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। छोटे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। निचार पंचायत के प्रधान अधिवक्ता राजपाल नेगी, पौंडा पंचायत के उपप्रधान महावीर नेगी, सुंगरा के उपप्रधान अजय नेगी, पानपी के उपप्रधान बुद्धा राम नेगी, प्रेम प्रकाश नेगी, जगदीश नेगी, ज्ञावापालदेन नेगी, भारत भूषण नेगी, सुनीता नेगी और अविनाश नेगी समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की दयनीय दशा के कारण आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क को सुधारने की मांग उठाई है।
नौ साल में नहीं हुई टारिंग
किन्नौर के नाथपा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच बंद होने की सूरत में जिले के तीन खंडों और स्पीति के लोगों को इस मार्ग का लाभ मिलता है। पर्यटन सहित सेना के जवान भी इस वैकल्पिक मार्ग से सफर करते हैं। करीब नौ साल पहले सड़क का निर्माण किया गया है, लेकिन अभी तक सड़क की टारिंग नहीं हो पाई है और ग्रेड भी सही नहीं है। इस कारण ग्रामीणों में रोष है।
सड़क की हालत को सुधारने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। समय-समय पर मशीन लगाकर सड़क की ग्रेड भी ठीक की जा रही है। -प्रमोद नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भावानगर