फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   volvo sieze by hrtc to voilating rules in rampur

रामपुर में बिना अनुमति सवारियां बैठाने पर वोल्वो की जब्त

Tue, 17 Aug 2021 06:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आरटीओ रामपुर ने ज्यूरी-दिल्ली और दिल्ली से ज्यूरी रूट पर चलने वाली टूरिस्ट नॉर्दन ट्रेवलर वोल्वो को अवैध रूप से सवारियां बैठाने पर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वॉल्वो को ज्यूरी से सीधा दिल्ली के लिए सवारियों को बैठाने की अनुमति दी गई है। मगर वोल्वो बस के चालक और परिचालक नारकंडा, कुमारसैन, ठियोग और अन्य छोटे स्टेशनों से भी सवारियों को बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग से बिना अनुमति के सवारियों को उठाने पर आरटीओ रामपुर तुलाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त टूरिस्ट वोल्वो को जब्त कर लिया।
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार ने बताया कि नॉर्दन ट्रेवलर वोल्वो की न फिटनेस, न दस्तावेज और दिल्ली से रामपुर के लिए रूट परमिट नहीं होने पर भी अवैध रूप से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की वोल्वो बस को रामपुर से दिल्ली नाममात्र सवारी लेकर जाना पड़ रहा था। इस कारण परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं अवैध तरीके से ऑलाइन बुकिंग भी की जा रही थी। उन्होंने हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की ओर से रामपुर आरटीओ का धन्यवाद जताया है।

आरटीओ रामपुर तुलाराम ने बताया कि ज्यूरी-दिल्ली के लिए जो रूट की वोल्वो बस है यह एक टूरिस्ट बस है। बस एक जगह से समूह मेें सवारियों को ले जाने और एक ही जगह पर छोड़नेे की परिवहन विभाग से अनुमति मिली है। मगर वोल्वो बस हर जगह से सवारियों को उठा रही है। नियमों की अवहेलना पर वोल्वोे को जब्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed