Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers launched a cleanliness drive in Khwangi, spreading the message of cleanliness

Rampur Bushahar News: स्वयं सेवियों ने ख्वांगी में चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Wed, 18 Feb 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Volunteers launched a cleanliness drive in Khwangi, spreading the message of cleanliness
रिकांगपिओ कॉलेज के स्वयं सेवियों ने ख्वांगी क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान। स्रोत : कॉलेज प्रबंध
रिकांगपिओ महाविद्यालय में शुरू हुआ एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के ख्वांगी में बुधवार को स्वयंसेवियों ने अभियान चलाकर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता पर जागरूक किया। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपियो की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शेर सिंह नेगी के नेतृत्व में स्वयंसेवी सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। इस विशेष शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने किया। स्वयंसेवियों ने प्राचार्य और प्राध्यापकों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य नॉट मी, बट यू की भावना जागृत करना है। उन्होंने स्वयंसेवियों से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, जन चेतना, नशाखोरी के विरुद्ध अभियान, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने समेत अन्य कई विषयों पर सामाजिक जागरूकता फैलाने, कार्यशालाएं और रैलियां आयोजित करने में स्वयंसेवियों की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम अधिकारी ने साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जाने वालीं गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। स्वयंसेवियों ने पहले दिन महाविद्यालय खेल मैदान, कोर्ट कांप्लेक्स, बोटेनिकल गार्डन और कैंटीन परिसर में सफाई अभियान चलाया, जबकि दूसरे दिन ख्वांगी क्षेत्र में स्वच्छता की अलख जगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed