{"_id":"6ad7434d5a5f5f7c0f061855","slug":"volunteers-conveyed-a-message-of-service-at-dhargaura-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172889-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: धारगौरा स्कूल में स्वयंसेवकों ने दिया सेवा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: धारगौरा स्कूल में स्वयंसेवकों ने दिया सेवा का संदेश
विज्ञापन
धारगौरा स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद
धारगौरा स्कूल में स्वयंसेवकों ने दिया सेवा का संदेश
. सात दिवसीय शिविर में स्वच्छता, पौधरोपण, नशा मुक्ति जागरूकता और श्रमदान गतिविधियों में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारगौरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में बीडीसी अध्यक्ष पूजा डोगरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समाजसेवी महेंद्र जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। धारगौरा पंचायत प्रधान संदीपा कश्यप, पंचायत के उपप्रधान सहित सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य केएन शर्मा ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि पूजा डोगरा ने शिविर के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों में समाज सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सात दिनों तक चले शिविर में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, नशा मुक्ति जागरूकता रैली, सामाजिक जागरूकता गतिविधियों और श्रमदान के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया। समारोह के दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिविर में अपने अनुभव साझा किए। शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया।एनएसएस प्रभारी आरती आनंद और वीरेंद्र नेगी ने शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों और स्वयंसेवकों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केएन शर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और समाज हित के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।