फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers performed the Nati dance to the beat of musical instruments in Rahnudhar

Rampur Bushahar News: राहणूधार में वाद्ययंत्रों की थाप पर महिलाओं और पुरुषों ने डाली नाटी

Fri, 24 Jul 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
.क्षेत्र के 4 देवताओं के सानिध्य में धूमधाम से मनाया मेला
विज्ञापन


. सदियों से चली आ रही देव परंपरा का किया निर्वहन

. 12/20 के विभिन्न क्षेत्रों से मेले में पहुंचे लोग, देवताओं से लिया शुभ आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। 12/20 क्षेत्र के राहणूधार में शुक्रवार को पारंपरिक मेला क्षेत्र के 4 आराध्य देवताओं के सानिध्य में सजा। दिनभर ग्रामीण और देवलुओं ने देवधुनों पर नाटी डाली। देवताओं के मिलन का भव्य नजारा देखकर ग्रामीण खासे उत्साहित हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं और पुरुषों ने खूब नाटी डाली। मेले की शोभा बढ़ाने वीरवार को दोगणू देवता लाव-लश्कर के साथ देवता साहिब नगेला कीम के मंदिर में पहुंचे, जहां ग्रामीणों और मंदिर के कार-कारिंदों ने देवता और देवलुओं का भव्य स्वागत किया। देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी भी बीती शाम को नाग देवता करेरी के मंदिर पहुंचे। ग्रामीणों समेत मंदिर समिति के कारकूनों ने धार्मिक परंपरा के अनुरूप ढोल-नगाड़ों के साथ विधि-विधान के साथ स्वागत किया। मंदिर समिति प्रधान शीश शर्मा, लालसा और कालेश्वर मंदिर समिति प्रधान बिहारी लाल ढारी ने बताया कि शुक्रवार को मंदिरों से देवता सैकड़ों देवलुओं के साथ राहणूधार के लिए वाद्ययंत्रों की थाप पर लाव-लश्कर के साथ रवाना हुए। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें संजोने का दशोटी के लोगों ने बखूबी रखा है। राहणूधार में दिन भर नाटियों का दौर चलता रहा। मेले में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और खूब लुत्फ उठाया। मेले में हर साल 12/20 घाटी के देवता साहिब कालेश्वर देवठी, नाग देवता करेरी, नगेला कीम सहित नोग वैली के आराध्य देवता दोगणू लालसा भाग लेते हैं। मेले के समापन अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों ने देवताओं को भावभीनी विदाई दी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article