{"_id":"6ac22650bae1c468af0b3a45","slug":"villagers-distressed-by-the-dilapidated-condition-of-the-jajar-dalash-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-171457-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जाजर-दलाश सड़क की खस्ताहालत से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जाजर-दलाश सड़क की खस्ताहालत से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
28 किलोमीटर सड़क पर सफर करने में बढ़ी परेशानी
सड़क पर हादसों का बढ़ा अंदेशा, एक साल से टारिंग का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल आनी की 6 पंचायतों को जोड़ने वाली करीब 28 किलोमीटर लंबी मुख्य जाजर-दलाश सड़क खस्ताहाल है। रोजाना ग्रामीण खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग से बार-बार मांग उठाने के बाद भी हालत नहीं सुधरी है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और टारिंग उखड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की टारिंग का काम एक साल से अधिक समय से लंबित है। इस सड़क से रोजाना दलाश, ब्यूंगल, नित्थर और प्लेही समेत 6 पंचायतों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। वाहन चालकों के अनुसार गड्ढों से होकर गुजरने के कारण टायर, सस्पेंशन और वाहनों के अन्य हिस्से खराब हो रहे हैं। इससे वाहन मालिकों पर मरम्मत का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द टारिंग करवाकर सड़क को यातायात के लिए बेहतर बनाने की मांग की है। वहीं, लोक निर्माण विभाग दलाश के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर के बाद दलाश-जाजर सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।