{"_id":"6ac6448cdc5236cc20079d1f","slug":"villagers-availed-the-benefits-of-a-health-check-up-camp-in-ghunda-bhadech-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-171821-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घुंडा-भड़ेच में स्वास्थ्य जांच शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घुंडा-भड़ेच में स्वास्थ्य जांच शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
विज्ञापन
घुंडा-भड़ेच में स्वास्थ्य जांच शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
स्वास्थ्य विभाग ने किया शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। घुंडा-भड़ेच पंचायत के कार्यालय में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा की अध्यक्षता में लगे शिविर में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जुब्बल-कोटखाई के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाईं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की गई। मरीजों के लिए टीबी चेस्ट एक्सरे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की सीबीएसी स्क्रीनिंग की गई। ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान साहिल कंवर, वार्ड सदस्य गुड्डी देवी, केशव राम, मुमताज बेगम और रितु सहित युवा मंडल भड़ेच और महिला मंडल भड़ेच और घुंडा के सदस्य मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत घुंडा-भड़ेच और युवा मंडल भड़ेच की ओर से स्वास्थ्य टीम की टीम लीडर एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपिका को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रधान तनुजा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की पहचान और आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम, पंचायत प्रतिनिधियों, युवा मंडल, महिला मंडलों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।