फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vijay Dashami and Dussehra festival celebrated with great pomp in Thiog

Rampur Bushahar News: रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाकर नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Tue, 20 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vijay Dashami and Dussehra festival celebrated with great pomp in Thiog
ठियोग में दहन के लिए बनाए बए पुतले। संवाद
ठियोग में विजय दशमी एवं दशहरा महापर्व धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने दिलाई शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की ओर से नेहरू मैदान में आयोजित समारोह में इस बार ‘नशामुक्त, संस्कारयुक्त’ का संदेश प्रमुख रहा। तीनों पुतलों के माध्यम से चिट्टा, भांग और अन्य नशीले पदार्थों को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया। शाम करीब सात बजे ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने रावण दहन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक रहने और युवाओं को चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों से दूर रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है। विधायक ने आयोजन के लिए सभा को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा, आबकारी एवं कराधान विभाग के सह-आयुक्त देवकांत प्रकाश खाजी और समाजसेवी भगवान दास विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने और समाज को नशामुक्त बनाने पर जोर दिया गया। वंशीका शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं को इससे बचाने की आवश्यकता पर प्रभावशाली भाषण दिया, जिसकी विधायक राठौर ने सराहना की। समारोह के तहत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई, जो नेहरू मैदान पहुंची। महिला मंडलों और अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article