{"_id":"6ad774e13a68db507a0e65c2","slug":"vijay-dashami-and-dussehra-festival-celebrated-with-great-pomp-in-thiog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172963-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाकर \nनशा मुक्त समाज का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाकर नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प
विज्ञापन
ठियोग में दहन के लिए बनाए बए पुतले। संवाद
ठियोग में विजय दशमी एवं दशहरा महापर्व धूमधाम से मनाया
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की ओर से नेहरू मैदान में आयोजित समारोह में इस बार ‘नशामुक्त, संस्कारयुक्त’ का संदेश प्रमुख रहा। तीनों पुतलों के माध्यम से चिट्टा, भांग और अन्य नशीले पदार्थों को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया। शाम करीब सात बजे ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने रावण दहन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक रहने और युवाओं को चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों से दूर रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है। विधायक ने आयोजन के लिए सभा को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा, आबकारी एवं कराधान विभाग के सह-आयुक्त देवकांत प्रकाश खाजी और समाजसेवी भगवान दास विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने और समाज को नशामुक्त बनाने पर जोर दिया गया। वंशीका शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं को इससे बचाने की आवश्यकता पर प्रभावशाली भाषण दिया, जिसकी विधायक राठौर ने सराहना की। समारोह के तहत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई, जो नेहरू मैदान पहुंची। महिला मंडलों और अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।