फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vhp rally in rampur

विहिप ने रामपुर में निकाली प्रभात फेरी

Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
vhp rally in rampur
ॉरामपुर में विश्व हिंदू परिषद रामपु के कार्यकर्ता रामपुर में तूलसी पूजना हिंदू जागरण दिवस के दौ? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। 25 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद ने तुलसी दिवस के रूप में मनाया। इस उपलक्ष्य पर विहिप ने शहर में प्रभात फेरी निकाली और लोगों को धर्म परिवर्तन को लेकर जागरूक किया। इसको लेकर सुबह तड़के कार्यकर्ताओं ने शहर भर में परिक्रमा भी की। कार्यकर्ताओं ने भजन गाकर दिवस का संदेश दिया और इस दौरान एनएच-पांच पर रथ यात्रा भी निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने चौधरी अड्डे से होकर सत्य नारायण मंदिर मुख्य बाजार तक परिक्रमा की। इस दौरान चिंतामणि महाराज और स्वामी द्वारिकाधीश महाराज विशेष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आर्यवर्त सोसाइटी अध्यक्ष कौल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। सभी हिंदुओं के लिए तुलसी का पूजन विशेष माना गया है। कार्यक्रम में सभी लोगों को संदेश दिया गया कि रामपुर के किसी भी गांव में धर्म परिवर्तन नहीं होने दिया जाएगा। जिन व्यक्तियों ने किसी कारणवश धर्म परिवर्तन किया है, उन लोगों की विश्व हिंदू परिषद घर वापसी करवाई। कार्यक्रम में स्वामी श्रद्धानंद महाराज की जीवनी के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल एक ही ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों की घर वापसी करवाई। इसके साथ ही तुलसी पूजन के माध्यम से यह संदेश विश्व हिंदू परिषद ने दिया कि हमें अपने-अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाना है, जो हमें आक्सीजन देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद विनोद शर्मा, विभाग मंत्री कुमारी अनिता, जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता, उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, जिला मंत्री रवि मेहता, जिला सहमंत्री नितेश, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कमला, नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, नगर संयोजक बजरंग दल अनूप, नगर सचिव चंद्र गौतम, प्रखंड मंत्री मूलराज, जिला प्रमुख मोंटी लिहांटू शर्मा, रविंद्र शर्मा, इंद्र ठाकुर, पन्ना लाल और मान सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed