फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vehicle challaned park inside nh near theog

एनएच -5 के किनारे खड़े वाहनों के काटे चालान

Sun, 06 Nov 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
vehicle challaned park inside nh near theog
ठियोग एनएच में अवैध से खडी वाहनों को पुलिस की टीम कार्रवाई करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग एनएच पांच के नजदीक रहीघाट में निजी कंपनी के शोरूम की गाड़ियों को सड़क के किनारे खड़ा करने पर पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है। ठियोग पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद वाहनों के चालान काटे हैं। इसके साथ ही निजी कंपनी को भविष्य में सड़क के किनारे वाहन खड़ा नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठियोग के रहीघाट में निजी कंपनी ने शोरूम खोला है, लेकिन जगह की कमी के कारण वाहनों को एनएच-5 के किनारे खड़ा किया जा रहा है। इस वजह से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

इसको देखते पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह इसकी पुष्टि की है। वहीं एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता पीपी सिंह ने बताया कि कंपनी को नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed