{"_id":"5e8f28f98ebc3e769a044050","slug":"vegetable-rampur-hp-news-sml3299714161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर प्रशासन ने तय किए सब्जियों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर प्रशासन ने तय किए सब्जियों के दाम
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में सब्जियों का दाम मनमानी दामों पर बेचने की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। प्रशासन ने सभी सब्जी विक्रेताओं को प्रशासन की ओर से जो रेट लिस्ट तैयार की गई है, उसी रेट लिस्ट पर सब्जी बेचने के आदेश दिए हैं।
पूरे बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सभी सब्जी विक्रेताओं को अपनी दुकान के आगे प्रशासन की ओर से जारी रेट लिस्ट लगानी होगी, ताकि लोगों को सही जानकारी मिलने के बाद सब्जियां और फल खरीद सकें। किसी भी प्रकार की शिकायत प्रशासन को मिलने पर उस सब्जी विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से रामपुर में जारी की गई सब्जियों के रेट लिस्ट में आलू 40 रुपये, प्याज 40 रुपये, लहसुन 130 रुपये, बैगन 30 रुपये, हरी मिर्च 85 रुपये, घीया 40 रुपये, शिमला मार्च 72 रुपये, मटर 35 रुपये , अदरक 140 रुपये, पालक 15 रुपये, फूलगोभी 35 रुपये, गोभी 20 रुपये, हरा व्याज 45 रुपये, भिंडी 95 रुपये, गाजर 35 रुपये जबकि फलों में केला 75 रुपये दर्जन, संतरा 90, खीरा 30 रुपये, तरबूज 43 रुपये और पपीता 55 रुपये है। इससे अधिक दाम में बेचने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रामपुर के अधिकारी धनवीर ठाकुर ने बताया कि प्रशासन ने सब्जियों के रेट निधार्रित कर दिए हैं। इस रेट से अधिक बेचने वाले सब्जी विक्रेताओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।