{"_id":"6a1c13cc58eb76737e0b6c28","slug":"veena-kumari-took-over-as-pradhan-for-the-second-time-in-duttnagar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-161402-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर में वीना कुमारी ने दूसरी बार संभाली प्रधान की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर में वीना कुमारी ने दूसरी बार संभाली प्रधान की कुर्सी
विज्ञापन
.कलेडा मझेवटी में अश्वनी और दुर्गम पंचायत दरकाली में फूला सिंह बने प्रधान
. अंतिम चरण में रामपुर की 14 पंचायतों में 7 पुरुष और 7 महिलाओं को मिली सरदारी
. देर रात तक घोषित हुए चुनावी नतीजे, जीत के बाद जश्न में डूबे ग्रामीण
संवाद समाचार एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर बीते एक माह से चला चुनावी संग्राम रविवार को संपन्न हो गया। शनिवार को रामपुर विकास खंड की 14 पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान हुआ। अंतिम चरण के चुनाव नतीजों के अनुसार 7 पुरुष और 7 महिला प्रधान चुनकर आई हैं। रामपुर विकास खंड की दत्तनगर पंचायत में वीना कुमारी दूसरी बार प्रधान की कुर्सी संभालेंगी। वहीं, कलेडा मझेवटी पंचायत से अश्वनी शर्मा ने प्रधानी का चुनाव जीता है। अपराह्न 3 बजे मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को मतगणना केंद्र पहुंचाया गया। यहां कड़े सुरक्षा पहरे में मतगणना हुई। देररात तक पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के नतीजे घोषित होते रहे। चुनावी नतीजे आने के बाद विजेता प्रतिभागियों के समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण रातभर नाटी लगाते रहे। रामपुर विकास खंड की सभी 39 पंचायतों में अब पंचायत प्रधानों और उप प्रधानों के चेहरे तय हो गए हैं। विकास का नारा देकर प्रधान, उप प्रधान बने उम्मीदवारों पर अब पंचायतों का विकास निर्भर करेगा।
विकास खंड रामपुर में ये बने प्रधान और उपप्रधान
पंचायत प्रधान उप प्रधान
गानवी शारदा देवी पवन कुमार
लबाना सदाना रविकांत प्रकाश सिंह
सनारसा पुष्पा देवी अजेश कुमार
किन्नू शारदा देवी पुष्पेंद्र
मशनू योगेश चंबयाल अभिषेक हस्टा
फूंजा गुड्डू राम शिशु पाल
धारगौरा संदीपा केवल राम चौहान
शिंगला केशव राम रोनित गौतम
दत्तनगर वीना कुमारी प्रताप सिंह
कलेडा मझेवटी अश्वनी शर्मा रामेश्वर मेहता
पलजारा रचना देवी लक्की राम
दरकाली फूला सिंह टेक सिंह
कूहल महेंद्र सिंह चंद्रकांत
नरैण अनु देवी भूपेंद्र सिंह