फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Varsha and Mohit will be part of the Republic Day parade in Delhi.

Rampur Bushahar News: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगे वर्षा और मोहित

Fri, 06 Oct 2023 06:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती नगर काॅलेज के वर्षा और मोहित की 26 जनवरी को करेंगे एनसीसी की परेड
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी




रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय काॅलेज सरस्वतीनगर की छात्रा वर्षा और छात्र मोहित का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। काॅलेज के दो एनसीसी कैडे्टस का गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयन होने से काॅलेज प्रबंधन में भी भारी उत्साह है।



वर्षा और मोहित काॅलेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। साथ ही एनसीसी कैडेट भी हैं। मोहित पुत्र जगत राम एनसीसी में सारजेंट हैं और मूलरूप से भोलाड़ गांव के निवासी हैं। वहीं वर्षा पुत्री केहर सिंह शमेट सारी गांव की निवासी हैं। वर्षा की एनसीसी परेड में तो महारत हैं। वहीं गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन के लिए भी वर्षा का चयन हुआ है। दोनाें का चयन 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर बुशहर से हुआ है। सरस्वतीनगर काॅलेज के दोनों छात्र दिल्ली में पूरी बटालियन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

सरस्वतीनगर काॅलेज के एनसीसी प्रभारी डाॅ. रोहित मोक्टा ने बताया कि दोनों छात्रों का चयन दिल्ली मेें 26 जनवरी परेड के लिए हुआ है। दोनों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर 8एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर बुशहर के ले. कर्नल एनजेएस संधु द्धारा किया गया है। पीजी काॅलेज सरस्वतीनगर के प्राचार्य पीपी चौहान ने चयनित छात्रों और काॅलेज की एनएसएस इकाई को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed