फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vacant posts of officers in departments including Revenue Department

Rampur Bushahar News: राजस्व विभाग समेत विभागों में अधिकारियों के पद खाली

Sun, 27 Apr 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
रतन लाल नेगी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर राजस्व विभाग समेत कई विभागों में अधिकारियों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे जिले के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान कांग्रेस सरकार हो चाहे पूर्व की भाजपा सरकार सबने जनजातीय किन्नौर की अनदेखी की है। किन्नौर में दर्जनों उच्च अधिकारियों के पद रिक्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। छह महीने पहले पूह ब्लॉक के सहायक उपायुक्त विनय मोदी का तबादला हुआ था, अभी तक कोई अधिकारी नहीं आया है। पूह ब्लॉक तिब्बत-चीन सीमा के नजदीक होने से काफी संवेदनशील माना जाता हैं। पूह पंचायत के प्रधान राजेश कुमार, लियो के पंचायत के प्रधान नामांग्यल कुमार, डूबलिंग पंचायत के प्रधान चंद्र सिंह, सुनम के पंचायत के प्रधान तरसेम सिंह ने बताया कि सहायक उपायुक्त पूह नहीं होने से पूह ब्लॉक के जनता को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। छोटे-मोटे काम के लिए रिकांगपिओ उपायुक्त कार्यालय में पास जाना पड़ता है। वहीं, एसडीएम कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता का तबादला ठियोग में हो गया है। इनके पास 9 विभागों का अतिरिक्त चार्ज था। इनमें सहायक उपायुक्त पूह, जिला पर्यटक विकास अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, सुपरिटेंडेंट कारागार, सहायक चुनाव अधिकारी और जिला युवा खेल अधिकारी के साथ लाडा और साडा सचिव शामिल है। वहीं, सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव पांच जून तक ट्रेनिंग के लिए शिमला गए हैं। इनके स्थान पर तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल को चार्ज दिया गया है। इनके पास चार विभागों का अतिरिक्त चार्ज है। इनमें सहायक उपायुक्त, उपायुक्त कार्यालय किन्नौर, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना, जिला राजस्व अधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी शामिल है। उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि किन्नौर में जितने भी पद रिक्त पड़े हैं, उनकी जानकारी सरकार को दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article