फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   urben body aani metting

नपं आनी के अधीन आए राजा रघुबीर सिंह स्टेडियमए और रानी बेहड़ा मेला मैदान

Wed, 15 Dec 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
urben body aani metting
नगर पंचायत आनी के सदस्य बैठक के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
आनी(कुल्लू)। आनी के राजा रघुबीर स्टेडियम और रानी बेहड़ा मेला मैदान सहित कई संपत्तियां अब नगर पंचायत आनी के अधीन आ गई है। उपायुक्त कुल्लू ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी नगर पंचायत आनी की बैठक में अध्यक्ष सरसा देवी ने दी। बैठक में आनी नगर पंचायत के अंतर्गत बने पंचायतीराज विभाग के भवनों और मैदानों के विषय पर उपयुक्त कुल्लू की नई अधिसूचना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सचिव हरि चंद शर्मा ने बताया कि बैठक में हाल ही में नामित सदस्यों का पहली बार नगर पंचायत आनी की बैठक में भाग लेने पर स्वागत किया गया। उन्होेंने बताया कि आनी का राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम और रानी बेहड़ा मेला मैदान अब नगर पंचायत आनी की संपत्ति हो गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर डीसी कुल्लू ने अधिसूचना जारी कर दी है। नगर पंचायत आनी के सचिव हरिचंद शर्मा ने बताया कि इसके अलावा पांच पंचायतों से कटकर नगर पंचायत आनी बनने के बाद उन पंचायतों की 25 दुकानें, खोबड़ा पुल के पास बनी पार्किंग भी नगर पंचायत के अधीन आ गई है। इन्हें जल्द ही नगर पंचायत अपने कब्जे लेने की प्रक्रिया को पूरी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को अंजाम देने के लिए भी चर्चा की गई। साथ ही कई विकासात्मक कार्यों के प्रस्ताव भी डाले गए। बैठक में पिछले प्रस्तावों पर भी गहनता से चर्चा की गई। बैठक में नगर पंचायत आनी के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, पार्षद शशि मल्होत्रा, गुलाब ठाकुर, होमेश्वरी जोशी, अनुपमा सिंह, धर्मपाल और नामित पार्षद एडवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा, विनोद चंदेल, युवराज ठाकुर सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed