फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two storey wood house burnt to ashes in Ani's Dighedh village

डिगेढ गांव में दोमंजिला लकड़ी का रिहायशी मकान जलकर राख

Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की बिश्लाधार पंचायत के डिगेढ गांव में शनिवार शाम करीब सात बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। लकड़ी के रिहायशी मकान में आग इस कद्र भड़की कि देखते ही देखते मकान आग की लपटों में तबदील हो गया।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन लकड़ी का मकान होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते कड़ाके की सर्दी में आठ लोगों का परिवार बेघर हो गया। हालांकि, आग बुझाने के लिए आनी से दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था।
विज्ञापन

बिश्लाधार पंचायत प्रधान रीना कटोच ने बताया कि शनिवार शाम को डिगेढ गांव के देवी सिंह के रिहायशी मकान में आग लगने से परिवार की जीवन भर की जमा पूंजी जलकर राख हो गई है। देवी सिंह का यह मकान दो मंजिला था। इसके आठ कमरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी सिंह के दो बेटों सहित आठ लोगों का परिवार इसमें रहता था। अग्निकांड के बाद अब परिवार के पास दो पुराने घर के कमरे बचे हैं। इसमें परिवार को रहना बहुत मुश्किल है। उन्होंने प्रशासन से परिवार की मदद की मांग उठाई है। कहा कि पंचायत की तरफ से भी परिवार की यथासंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed