फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two storey house and car burnt in Dhola village

Rampur Bushahar News: ढोला गांव में दो मंजिला मकान और कार जली

Thu, 14 Nov 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two storey house and car burnt in Dhola village
कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत रामनगर पंचायत के ढोला गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख
तीन और गाड़ियों को आंशिक नुकसान
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई ( रोहडू)। उपमंडल कोटखाई की रामनगर पंचायत के ढोला गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में एक मारुती कार भी जल गई है। इसके अलावा तीन और गाड़ियों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हादसे में मकान के 9 कमरे जले हैं। इससे करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना वीरवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास तब हुई जब कोटखाई तहसील के ढोला गांव में प्रेमचंद घटना के वक्त घर से बाहर थे। हादसे के समय प्रभावित परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था। प्रेम चंद अपनी पोती को लेकर अस्पताल गए थे। मकान लकड़ी से बना हुआ था। इसके कारण देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। मकान के 9 कमरे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कयास है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन


पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी ने बताया कि कोटखाई के ढोला गांव में आग की घटना पेश आई है। इसमें एक व्यक्ति के मकान के 9 कमरे और एक मारुति कार जलकर राख हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed