{"_id":"63b3047a359d9f6eb01663a8","slug":"two-person-died-in-devimod-theog-in-jeep-accident-rampur-hp-news-sml432731138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग के देवी मोड़ के पास जीप गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग के देवी मोड़ के पास जीप गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
ठियोग के देवी मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन।
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग-हाटकोटी नेशनल हाईवे पांच पर सोमवार दोपहर बाद एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद एक जीप ठियोग के देवी मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि इसमें वाहन के परखचे उड़ गए।हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना ठियोग को दी। इसके बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया।
हादसे में उत्तम राम पुत्र केवल राम निवासी गांव ब्रागली, तहसील ठियोग, जिला शिमला और मुकेश कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी नया बाजार ठियोग, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सोमेश्वर, पुत्र बबलू राम, निवासी गांव पटिनल, तहसील ठियोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को पहले ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
इसके उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।